
नर्मदापुरम / अयोध्यावासी वैश्य समाज की मध्य प्रांतीय सभा द्वारा
नर्मदापुरम निवासी श्रीमती सुषमा गुप्ता को सामाजिक मंत्री पद का दायित्व दिए जाने पर नगर सभा नर्मदापुरम की महिला मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान करते समय श्रीमती पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, मोनिका गुप्ता, मीना गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, साल्वी, शान्ति गुप्ता, अंजु गुप्ता, काजल गुप्ता, अवनी गुप्ता, सोनाली गुप्ता, राखी गुप्ता, कमला गुप्ता, शरद गुप्ता उपस्थित रही। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरी सभी बहनें कंधे से कंधा मिलाकर मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं, आज प्रत्येक क्षेत्र में नर्मदापुरम का नाम आप सभी के साथ सहयोग से ही रोशन हो रहा है एवं अयोध्यावासी वैश्य समाज की मध्य प्रांत सभा ने मुझे जो दायित्व समाज के हित के लिए दिया है उसे मैं बखूबी निभाऊंगी।

