

नर्मदापुरम / नगर के नेता राकेश रघुवंशी ने कहा कि हमें भारत पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करना चाहिए। कुछ महीने पहले पाकिस्तान द्वार हमारे कितने नागरिक मारे गए एवं कितने सैनिक शहीद हुए कितना नुकसान हुआ क्या हम भूल गए ? आज देखिए देश के नेता भाषण देकर भूल गए सच कहा है, सत्ता की गद्दी सिर्फ फायदा देखती है। क्योंकि आज तक किसी नेता का बेटा शहीद नहीं हुआ, देश का नागरिक ओर जनता सिर्फ यूज़ हो रही है राजनीति में। नेता किसी के सगे नहीं, जिन्हें हमने गद्दी पर बैठाया, वह अपने फायदे के लिए कुर्बानियां भूल गए। राकेश रघुवंशी ने बताया कि आज शाम को 5:00 बजे टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

