
नर्मदापुरम / शहर की एक बहुत पुरानी व्यायाम शाला श्री बजरंग व्यायाम शाला जो कि ग्वालटोली में स्थित है। उसमें कन्याओं को निःशुल्क अखाड़े में कुश्ती एवं अस्त्र-शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि हमारे देश के शहर की कन्याएं आत्मरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हो सके। इस व्यायाम शाला में कोई भी बच्चियों निःशुल्क प्रशिक्षण में शामिल हो सकती है । व्यायाम शाला के महामंत्री नलिन कुमार पटेल ने बताया कि व्यायाम शाला के पहले के संचालक स्वर्गीय श्री शालिगराम मौर्य की स्मृति में पितृपक्ष के अवसर पर यह निशुल्क क्लास चालू की जा रही है, जो कि भविष्य में निरंतर लगातार संचालित होती रहेगी, इसमें व्यायाम शाला के वर्तमान प्रशिक्षक एवं संचालक पवन सिंह मौर्य सभी बच्चियों को प्रशिक्षित करेंगे।

