

नर्मदापुरम्। जय हो सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 269वां सप्ताह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विवेकानंद घाट क्षेत्र में श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया गया। समिति के सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को भी घाट को स्वच्छ रखने की अपील की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 269 सप्ताहों से लगातार चल रहा यह अभियान माँ नर्मदा की पावन धारा को निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्य गण अनिल मिश्रा, गणेश यादव, सौरभ वर्मा, अनुराग वर्मा, अजय बावरिया, संजू प्रजापति, प्रथम बावरिया, सागर पटेल, दीपक कलोसिया, राजेश वर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, कौशिक बावरिया, विशाल बावरिया, अंकित सागर उपस्थित रहे और अभियान में अपना योगदान दिया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

