


नर्मदापुरम / सोहागपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे एवं जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू चौधरी का सर्वप्रथम स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि 19 सितंबर को इटारसी शहर में किसान खेत न्याय यात्रा इटारसी शहर के तुलसी चौक पर कांग्रेस की विशाल आम सभा होगी, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस यात्रा को सफल बनाएं। नर्मदा पुरम जिले में कांग्रेस पार्टी किसान भाइयों की समस्याओं के लिए उनके साथ मैदान में खड़ी है। उनकी हर समस्या के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जिले में किसान भाइयों के साथ किसी प्रकार का अन्याय कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी नगर पालिका नगर पंचायत पंच सरपंच सभी चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ काम करना है और पूरे जिले में कांग्रेस को का परचम लहराना।

