


इटारसी / सेवा भारती मध्य भारत जिला नर्मदापुरम द्वारा सात दिवसीय सुपोषण जागरूकता अभियान का शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में समापन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में की गई गतिविधियों में शामिल संस्थाओ एवं बच्चो को प्रशस्ति पत्र एवं पुरुस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे सेवा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह भदौरिया , सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया समाजसेवी गुलाब अग्रवाल एवं समाजसेवी विजय अग्रवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन सतीश सांवरिया ने दिया। साथ ही उन्होंने सेवा भारती के विषय में अवगत कराया। उन्होंने बताया की सेवा भारती अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के कार्य करती है। चाहे छात्रावास हो या मातृ छाया, संस्कार केंद्र हो या भजन मंडली, सामाजिक आयाम एवं अन्य प्रकल्प सेवा भारती के माध्यम से चलते हैं। गुलाब अग्रवाल ने सभी बच्चो को बधाई दी और सभी सदस्यों को शुभकामनाये दी। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उमेश सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्य भारत में सेवा भारती की विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में नर्मदापुरम हमेशा ही अग्रसर रहता है और आज का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। उमेश ने सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा की सुपोषण जागरूकता अभियान की पहल करना बहुत ही आवश्यक है और सेवा भारती के सदस्यों ने लोगों के बीच जाकर सुपोषण जागरूकता अभियान को चलाया, जिससे लोगों में सुपोषण के प्रति जागरूकता बड़ी है। कार्यक्रम में टीआरएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटिका का भी मंचन किया। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाली संस्थाओं जैसे गुरु नानक पब्लिक स्कूल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज , शासकीय संदीपनी विद्यालय पुरानी इटारसी, TRM स्कूल पुरानी इटारसी, बाघेश्वरी स्कूल, अर्पित कोचिंग, क्लासेस यूनिक, कोचिंग क्लासेस, आरके कोचिंग क्लासेस को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं भाग लेने वाले 80 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा पोषण सप्ताह के विषय पर बनाई गई विभिन्न पेंटिंग चित्रकला की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे, युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदौरिया (मासाब), युवाम नगर संयोजक तुषार कोठारी, युवाम नगर सह संयोजक जीतू राजपूत, सेवा भारती के सदस्य निर्मल सिंह राजपूत, विनोद कुशवाहा, मयूर मालवीय, रंजीत परदेशी, अभिषेक शर्मा, अमित चौरे, राजू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र पटेल, सन्तोष जैन, शेलेश अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, दीपक वर्मा, कीर्ति दुबे, रेखा मालवीय, ममता मालवीय, रानी रजक, सरला लोट, रानी वर्मा, आरती बस्तवार, मंजू आर्य, सीमा सोनी, शशी विश्वकर्मा, सभी शिक्षक गण एवं लगभग 450 छात्र छात्राएं, सभी अभिभावक गण, गणमान्य नागरिक गण एवं सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने तथा आभार प्रदर्शन रमेश जगदेव द्वारा किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

