

नर्मदापुरम / रेजांगला युद्ध में मां भारती के लाल श्रीकृष्ण वंशज सर्व यादव समाज के भारतीय सेना की कुमाऊं अहीर रेजिमेंट बटालियन के 114 अमर बलिदानियों की शहादत में अहीर रेजिमेंट हक अधिकार है, हमारा की पुण्य कलश शोभायात्रा इसी माह बाबा श्रीमहाकाल की पावन नगरी उज्जैन से प्रारंभ होने जा रही है, जिसका तीर्थ नगरी नर्मदापुरम में भी आगमन होगा। जिसके कार्यक्रम तैयारी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को शाम 03.30 बजे स्थान माता महाकाली मंदिर धर्मशाला ग्वालटोली नर्मदापुरम में रखी गई है। समाज सेवी ललित मोहन यादव ने बताया कि जिसमें विशेष रूप से अखिल भारतीय भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दादा जगदीश यादव उपस्थित रहेंगे। सर्व यदुवंशी यादव समाज के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों मातृशक्ति युवा साथियों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

