

नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने शहर के चित्रगुप्त घाट पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में घाट पर पड़े कचरा और गंदगी को साफ किया गया और डस्टबिन में डाला गया। मातृ शक्तियों ने घाट पर पड़ी कचरा और गंदगी को साफ किया और डस्टबिन में डाला। इसके साथ ही सीढ़ियों की भी साफ सफाई की गई। वहीं घाटों पर जमें मलबे को हटाया गया और सभी को इकट्ठा करके एक जगह रखकर फिर उसे बड़े डस्टबिन में डाला गया। मातृ शक्तियों ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से निवेदन किया है कि वे नर्मदा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा आदि न डालें।इस मौके पर ज्योति वर्मा, सुमन वर्मा, ऊषा वर्मा, प्रीति खरे, ईरा वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, अदिति वर्मा, लक्ष्मी सक्सेना, जानकी, रितु श्रीवास्तव, रश्मि वर्मा अभय वर्मा, सी बी खरे, विजय वर्मा, अशोक वर्मा , केशव देव वर्मा, मनोज वर्मा, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अश्विनी वर्मा , हेमंत श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, अनील सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सफाई अभियान के दौरान प्रखर समाजसेवी रश्मि सक्सेना ने कहा कि मां नर्मदा हमारे जीवन दायिनी है और हम सब का कर्तव्य है मां को स्वच्छ और सुंदर बनाना। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों को और श्रद्धालुओं को घाटों की सुरक्षा और सफाई करना चाहिए। केमिकल का उपयोग नहीं करना चाहिए और आने वालों को समझाईश भी देना चाहिए।
नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि मातृशक्ति के इस अभियान में हम सब लोग मिलकर चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। आगे भी है अभियान लगातार जारी रहेगा। श्री वर्मा ने कहा कि नर्मदा का जल बहुत पवित्र है और इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। हमारे शहर की पहचान भी नर्मदा और उनके घाट है जिन्हें हमें साफ सुथरा रखना है।
हर रविवार को स्वच्छता अभियान*
*
मातृशक्ति इस अभियान के तहत हर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाएगी। मातृ शक्तियों ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और नर्मदा को स्वच्छ रखें।

