

इटारसी / शांति समिति की बैठक में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, एसडीएम प्रतिक राव, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एचडीएफसी के वीरेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, तहसीलदार, एमपीवी एवं नगर पालिका अधिकारी, पार्षदगण, शांति समिति के पदाधिकारी, पुलिस स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं ग्यारस पर्व को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए.
नवरात्रि के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
रावण दहन का आयोजन दशहरा मैदान में शाम 7 बजे होगा।
मूर्ति विसर्जन दशहरा एवं एकादशी (ग्यारस) के दिन किया जाएगा।
दशहरा एवं एकादशी को मूर्ति विसर्जन हेतु प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा व्यवस्था की जाएगी। इसके उपरांत यदि कोई मूर्ति विसर्जन होता है तो प्रशासन एवं नगर पालिका कोई जिम्मेदारी या व्यवस्था नहीं करेगी।
एकादशी के उपरांत किसी भी प्रकार के डीजे, बैंड-बाजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सनातन धर्म की परंपरा अनुसार ही दशहरा और ग्यारस को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजनों में केवल भजन, भक्ति एवं धार्मिक गीत ही बजेंगे।
डांडिया एवं गरबा उत्सव आयोजक समितियों के साथ अलग से बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शांति समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवरात्रि और दशहरा का पर्व हर्षोल्लास एवं शांति-सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।

