

नर्मदापुरम / विवेकानंद युवा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की श्रृंखला में ग्राम ऊंद्रा खेड़ी में संपदा वेयरहाउस परिसर में आंवला, चीकू, जामुन, अमरूद एवं बेर के पौधों वृक्षारोपण किया गया एवं चार वर्ष पूर्व लगाए गए एवं औषधीय पौधे अर्जुन के पेड़ का जन्मदिवस मनाया गया। विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष प्रसन्न हर्णे ने सभी सदस्यों को वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय शर्मा, रिजवान हैदर, देवी सिंह राजपूत, गणेश यादव , रामविलास मालवीय, चमनपुरी गोस्वामी, गंभीर राजपूत, सूरत सिंह, नेमीचंद विश्वकर्मा, धनराज मालवीय, दीपक यादव, हिमाचल सिंह चिटोरिया, अतुल परिहार, कपिल गौर, सौरभ पुरोहित, बनवारी चौरे उपस्थित रहे।

