
इटारसी / रविवार को शहर व जिले के यशस्वी विशेषज्ञ चिकित्सक एम डी डॉ. ताबिश अरोरा द्वारा अपने गुरुनानक क्लिनिक में पितृ पक्ष में अपने स्वर्गीय माता पिता की पुण्य स्मृति में शहर के सभी लोगों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल और सार्थक आयोजन किया गया। जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अविराम चला। जिसमें करीब 72 पुरुषों और महिलाओं ने अपना संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. अरोरा से कराया। शुगर, बी पी आदि टेस्ट भी निःशुल्क किए गए। डॉ. अरोरा ने हर पेशेंट का स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल चौरे, जगदीश मालवीय, संदेश पुरोहित, हरीश अग्रवाल, राजेश अरोरा, सुरेन्द्र अग्रवाल, नितिन व्यास, नगर भाजपा महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, आदित्य गांधी आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विधायक डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अपने स्वर्गीय माता पिता की पुण्य स्मृति में पितृ पक्ष में डॉ. अरोरा का यह आयोजन मानवसेवा का एक सार्थक उदाहरण है, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर आज डॉ. अरोरा का जन्मदिन भी होने से सभी ने उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई भी दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

