

पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों का तथा वर्ष 2021- 2022 एवं 2022-2023 में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल योजना के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6.1 के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत पारखी हथवांस सिलारी खापरखेड़ा एवं ऊटियाकिशोर में आज से प्रारंभ होगा।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं, सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया के निर्देशन में विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए पांच ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा, बृजेश मेहरा, सुश्री नसरीन खान, श्रीमती सविता मालवीया, श्रीमती मनोरमा सोनी, शिवम शर्मा, श्रीमती प्रीति सराठे, श्रीमती निर्मला बाथरे, कुमारी आशा रघुवंशी, श्रीमती अनीता विश्वकर्मा, ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि सितंबर माह के तृतीय सप्ताह में ग्राम पंचायत पारखी हथवांस सिलारी खापरखेड़ा एवं ऊटिया किशोर में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर उन्नचास सामुदायिक तथा दो सौ सत्तावन हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि आस्सी लाख सत्यान्वै हजार दो सौ इक्सठ रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान 193 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 113 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेट्रर को वितरित कर दिए गए हैं। सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर बाईस सी सी रोड एवं नाली निर्माण तेरह सी सी नाली, एक कच्ची नाली, एक सीटीआर सोखता गड्ढा, एक नर्सरी निर्माण, एक पुलिया निर्माण, दो रिटर्निग बाल, एक चारागाह, एक पोषण वाटिका, एक भूसा शेड, एक वृक्षारोपण एक मां की बागिया, एक कचरा संग्राहण भवन, एक स्टाफ डेम जीर्णधार, एक डायनिंग टेबल तथा दो सौ छप्पन प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य एक भूमि समतलीकरण निर्माण कार्य कराए गए हैं। जिनका कि दो दिवस में सत्यापन पारखी सिलारी एवं ऊटियाकिशोर में पूर्ण करेंगे। जिसकी तृतीय दिवस ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होगी। तीन दिवसीय सत्यापन ग्राम पंचायत हथवांस खापरखेड़ा में तथा चौथे दिवस सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी ।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती अमिता ठाकुर सहायक प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रीमती समीक्षा शर्मा सहायक प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दिनेश कुमार सैनी जन शिक्षक शिक्षा विभाग, राहुल बारीबा पटवारी राजस्व विभाग एवं हाकम सिंह बानवंशी, एम पी डब्ल्यू स्वास्थ्य विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए शिक्षक अनुराग श्रीवास्तव, राहुल पुरोहित, श्रीमती सरोज साहू, दुर्गे राय एवं विष्णु प्रसाद शिक्षक शिक्षा विभाग को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती भावना राजपूत, श्रीमती प्रभा कोरी, श्रीमती भागवती बाईं वर्मा, सुलभ गोयदानी, कमलेश कुमार, सचिव ओमप्रकाश पटेल, दिलीप जायसवाल, मनीष शर्मा, प्रदीप पांडेय, फूलचंद शर्मा एवं ग्राम रोजगार सहायक हेमराज ठाकुर, योगेश यादव, अजय वर्मा, मूलचंद पाल, राजकुमार पटेल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

