
नर्मदापुरम / वार्ड नम्बर 26 मदारवाड़ा में भारत की आजादी के बाद नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण दिनांक 28 जनवरी 2025 से प्रारंभ कराया गया। जिसमें ठेकेदार द्वारा उक्त नाली निर्माण में अनेक अनियमितताएं तथा लापारवाही की गई है जिसके चलते कई घरों के पानी की निकासी नाली में नहीं जोड़ी गई है तथा नाली के पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं की गई है जिससे खाली प्लाटों में पानी भरा रहा है, जिससे मच्छर सहित अन्य जहरीले जीव पनप रहे हैं। ठेकेदार द्वारा नाली की खुदाई करके निकाला हुआ मिट्टी तथा मलबा एक खाली पड़े प्लॉट पर डाल दिया गया जिससे वह मलबा बारिश में बहकर रोड पर आ जाता है, जिससे वाहन तथा रहवासी फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। नाली निर्माण के समय रहवासियों के मकानों तथा एकमात्र स्थित रोड को ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था तथा ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मकानों तथा रोड में सुधार कर दिया जाएगा तथा घरों के सामने नालियों को ढंका जाएगा किन्तु ऐसा नहीं किया गया काम को अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे नाली में बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना हुआ है। खराब नाली निर्माण तथा अवैध अतिक्रमण के चलते कचरा गाड़ी सहित रहवासियों की गाड़ियां भी घरों तक नहीं आ पाती हैं। ठेकेदार द्वारा 8 माह बीत जाने पर भी 400 मीटर नाली का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया, अपितु कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है तथा पूरे नाली निर्माण के दौरान नगर पालिका से कोई भी अधिकारी द्वारा अथवा कर्मचारी द्वारा निरीक्षण तक नहीं किया गया। उक्त समस्या की शिकायत वार्ड वासियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन सहित कलेक्टर जनसुनवाई में दिनांक 20 मई 2025 को की गई थी, जिसका शिकायत नंबर 250520131950 है। किन्तु नगर पालिका द्वारा गलत निराकरण बताकर शिकायतों को बंद करवा दिया जाता है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

