

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम रवि शंकर वाल्मीकि एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित्रा ताई महिला प्रकोष्ठ नर्मदापुरम का सोहागपुर अजाक्स के सदस्यों ने किया सम्मान। दोनों जिला अध्यक्षों ने सोहागपुर के अजाक्स कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया। आज टीएल बैठक होने के कारण सोहागपुर नगर पालिका सीएमओ से मुलाकात नहीं हो पाई। आगे सीएमओ से समय लेकर सभी कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की जाएगी एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। ऐसा आश्वासन दोनों अध्यक्षों द्वारा दिया गया साथ की सोहागपुर में राजेश पंवार का पेमेंट जून माह का नहीं निकाला गया और प्रहलाद महोरिया के बेटे की अभी तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं हुई तथा जीएफ का भुगतान एवं मासिक वेतन का समय पर भुगतान नहीं होना तथा अन्य एरियस वगैरा का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। सरला सनकत नगर पालिका कर्मचारी के साथ एक स्वर्ण महिला कर्मचारियों के द्वारा जातिगत भेदभाव कर उन्हें अपमानित किया गया। जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारी नगर पालिका सीएमओ से आवेदक ने की है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है इस हेतु भी आवेदन आवेदक सरला सनकत द्वारा संगठन के पदाधिकारी को दिया गया है, अगर नगर पालिका सीएमओ साहब संबंधित आवेदन पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो संघ इसके लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर उक्त कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने के लिए विवश होगा। दोनों जिला अध्यक्षों द्वारा कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में समस्त अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग, सुमित्रा देवी, लखन लाल अहिरवार, सागर दोहरे, जिला उपाध्यक्ष सचिन वहोत्र, विजेन्द्र महोरिया, रंजीत बहोत्रा, हरीश कलोसिया, अमर कलोशिया, जितेंद्र कटारिया, अनिल घावरी, हरी धौलपुरिया, मुकेश धौलपुरिया, मुकेश दोहरे, रेखा दोहरे, सरला सनकत, सूरज पठारिया, बहादुर ब्रहमवंशी, नरेंद्र धुर्वे, रजनी ठाकुर, प्रमोद गोहर एवं समस्त वाल्मीक समाज एवं अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन के सदस्य एवं पद अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

