
नर्मदापुरम / भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी से सौजन्य शिष्टाचार भेंट कर विशाल इनामी आम दंगल में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण। भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने बताया कि सिवनी मालवा में 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को विशाल इनामी आम दंगल होने जा रहा है। जिसमें देश प्रदेश भर के पहलवान हिस्सा लेंगे दंगल की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है जिसमें उच्च बड़े स्तर के पहलवानों से संपर्क किया है। इस वर्ष पूर्व वर्ष में हुए दंगल से ज्यादा पहलवान शामिल होंगे। रोहित ने बताया कि इस बार सिवनी मालवा विशाल इनामी आम दंगल कुश्ती में ऐसे ऐसे पहलवानों को बुलाया गया है कि उम्मीद भी नहीं कर सकेंगे, कि सिवनी मालवा में इतने बड़े स्तर के पहलवान हिस्सा ले चुके हैं। दंगल में मध्य प्रदेश के ही नहीं अन्य प्रदेश के पहलवानों की शामिल होने की संभावना है। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, नागपुर, नेपानगर, भुसावल, बुरहानपुर, जबलपुर, इंदौर, मेरठ, भिंड, मुरैना, झांसी, देवास, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, दिल्ली, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर, इटारसी, नरसिंहपुर, जिला सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, चिचोली, बुधनी, विदिशा अन्य जिलों के पहलवान हिस्सा लेंगे व पूर्व में भी बड़े स्तर के पहलवान हिस्सा ले चुके हैं, इस बार भी बड़े पैमाने पर दंगल होगा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा को दंगल में शामिल होने की अपील की साथ ही आमंत्रण किया। सांसद श्री चौधरी ने दंगल में शामिल होने के लिए आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे भी खेल से प्रेम है, युवाओं के लिए हमेशा तत्पर हूँ और पहलवानी दंगल कुश्ती से मुझे बहुत प्रेम है। खुशी की बात है दंगल होना चाहिए जिससे पहलवानी जीवित रहे ओर पहलवानी के लिए युवाओं को हिस्सा लेना चाहिए। आपको बता दें रोहित ने बताया कि अभी तक जिन पहलवानों को मूवी व युटुब चैनल व मोबाइल टीबी पर देखते हैं अब वह रुबरु मिलेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

