

नर्मदापुरम / माखननगर के नसीराबाद जाने वाली रोड पर इन दिनों लोडिंग गाड़ी जैसे पिकअप, छोटा हाथी में सवारी ले जा रहे हैं, क्योंकि यह परिवहन के नियमों के विरुद्ध है। नियमानुसार इन लोडिंग गाड़ी में सिर्फ माल ही का परिवहन कर सकते हैं, सवारी नहीं । इन गाड़ियों में 20-20 लेबरों को ले जाकर अन्य स्थान पर छोड़ा जा रहा है, अगर इन वाहनों से अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसकी जवाबदारी किसकी होगी। आश्चर्य तो जब है कि जब एक गाड़ी सवारी भर्ती है दूसरी, तीसरी गाड़ियां भी लाइन से तुरंत वहां आ जाती है, जैसे कि सवारी भरने की होड़ मची हो और सवारी भी लेबर होती हैं ज़ो कम किराये के चक्कर में में लोडिंग गाड़ी में खड़े होकर जा रहे हैं। कुछ सवारी तो वाहनों में पीछे खड़े होकर जाते हैं जो दचका लगने पर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

