

नर्मदापुरम / सवा सौ वर्षों से प्रतिवर्ष सेठानीघाट पर आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव का कल 17 सितम्बर से शुभारंभ होगा । रामलीला के संयोजक प्रशांत मुन्नु दुबे ने बताया कि कल प्रातः बड़े श्रीराम मंदिर में मुकुट पूजन और 18 दिवसीय अनुष्ठान की विधिवत पूजन श्रीराम, माता जानकी जी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के पात्रों द्वारा की जावेगी । पश्चात पात्रों, सेठानीघाट पर बने विशाल मंच और दशहरा मैदान पर भूमि पूजन होगा । श्रीरामलीला के मंचन में कल रात्रि ठीक 8 बजे से श्रीशंकर विवाह, नारद मोह की लीला से होगी मंचन की शुरूआत । आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि सेठानीघाट पर आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें ।

