
इटारसी / श्री गोड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन इटारसी के महिला मंडल कार्यकारिणी और स्थानीय महिलाओ द्वारा समस्त मातृ शक्ति को गौरवान्वित करने का बहुत ही सुंदर प्रयास किया है। इटारसी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति अर्चना मालवीय, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति शीला हरीश मालवीय एवं कार्यकारिणी सदस्य द्वारा ईस्वर रेस्टोरेंट में आनंद मेले का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिनमें समाज की प्रतिभा शाली महिलाओं बच्चों द्वारा हस्त निर्मित बेग पर्स, बहुत सुन्दर गणेश प्रतिमा महिला सोंदर्य प्रसाधन सामग्री, विभिन्न प्रकार के अचार एवम कास्मेटिक सामग्री, होम मेड बिस्किट केक और अन्य व्यंजन के मनमोहक स्टाल सुसज्जित कर एक बहुत ही सुंदर संदेश समाज को दिया है। जरूरत पड़ने पर महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है, हम सभी महिला संगठन के इस सराहनीय प्रयास की प्रसंसा करते हैं और सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। आनंद मेले में कई माताओं बहनों द्वारा अपने बाल गोपाल और बालिकाओं को भी मेले में परिवारिक भेष भूसा से सुसज्जित कर राधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस विशेष आनंद मेले में मुख्य अतिथि के रूप मालवीय श्रीगोड़ ब्राह्मण समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मालवीय, स्थानीय पुलिस निरीक्षक इटारसी थाना, सोनू मालवीय मालवीय श्री गोड़ ब्राह्मण समाज महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राजेश मालवीय नर्मदापुरम के रूप में उपस्थित रहे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मालवीय द्वारा महिला मंडल द्वारा लगाए गए, विभिन्न प्रकार के स्टाल से उपयुक्त बस्तु एवम खाद्य सामग्री ले कर सभी का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। आनन्द मेले को आयोजित करने में विशेष योगदान महिला मंडल में संरक्षक श्रीमति प्रभा मालवीय , श्रीमति ममता मालवीय, श्रीमति भारती मालवीय अध्यक्ष श्रीमति अर्चना राजेश मालवीय, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति शीला हरीश मालवीय, वरिष्ट सलाहकार श्रीमति अर्चना राजेन्द्र मालवीय, श्रीमति निर्मला मालवीय, श्रीमति त्रिवेणी मालवीय, श्रीमति राजा बाई मालवीय, सचिव श्रीमति किरण दीपक मालवीय, सह सचिव श्रीमति विभा मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति रश्मि अवधेश मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमति ललिता मालवीय, श्रीमति सीमा विश्वकर्मा, श्रीमति सुषमा मालवीय, श्रीमति संगीता मालवीय, कोषाध्यक्ष श्रीमति संगीता संदीप मालवीय, सह कोषाध्यक्ष श्रीमति काजल संदीप मालवीय, मंच संचालक श्रीमति प्रीति गिरधारी लाल मालवीय, मीडिया प्रभारी श्रीमति साधना मालवीय, श्रीमति रंजना मालवीय, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमति नीलम मालवीय, श्रीमति विनीता मालवीय संगठन मंत्री श्रीमति अनुसूइया मालवीय, श्रीमति रेखा मालवीय, श्रीमति संगीता मालवीय, श्रीमति हीरा मालवीय, श्रीमति चेतना मालवीय, श्रीमति अनीता मालवीय, श्रीमति ज्योति मालवीय, श्रीमति सोना मालवीय, श्रीमति कृष्णा मालवीय, श्रीमति सरला मालवीय, श्रीमति हेमा मालवीय, श्रीमति शकुन मालवीय, श्रीमति माया मालवीय, श्रीमति शर्मिला मालवीय, श्रीमति विनीता मालवीय, श्रीमति प्रीति मालवीय, श्रीमति पूजा मालवीय, श्रीमति उमा मालवीय, श्रीमति रोमा मालवीय, श्रीमति मीनू मालवीय, श्रीमति भारती मालवीय, श्रीमति रिंकी मालवीय एवं समस्त मातृ शक्ति और महिला मंडल इटारसी उपस्थित रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

