

नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस की तैयारी को लेकर सभी मंडलों की कार्यशाला संपन्न हो गई है। जिला स्तरीय टोली के संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि 17 सितम्बर को रक्तदान परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक युवा रक्तदान करेंगे। प्रधानमंत्री का लाईव कार्यक्रम स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत म. प्र. के धार जिले से सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा जिसे आमजन के साथ सुना जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय में किया जाएगा। वहीं स्वच्छता अभियान मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। उक्त सभी कार्य के लिए जिला टोली सदस्य गोपालदास दूदानी, लोकेश तिवारी, ज्योति चौरे, प्रशांत दीक्षित, निखिलेश चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

