

नर्मदापुरम / आज दिनांक 16.09.2025 दिन मंगलवार को न्यायालय श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम् खण्ड-अ एवं खण्ड-ब का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बंदी वार्डों, पाकशाला, जेल में संचालित स्कूल एवं जेल उद्योग का सघन निरीक्षण कर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, बंदियों के प्रकरणों एवं जेल में प्रदान किये जाने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की। जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जेल में बंदियों हेतु किये जा रहे सकारात्मक कार्यों एवं पशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान विजय पाठक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभयसिंह, जिला विधिक सेवा अधिकारी प्रहलाद सिंह वरकडे, जेल उप अधीक्षक योगेश शर्मा, जेल उप अधीक्षक एवं अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल में बंदियों हेतु जेल प्रशासन के प्रयासों एवं व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

