

पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए चालीस हितग्राही मूलक एवं प्रन्दह सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर गीता मेहरा,बृजेश मेहरा, प्रीति सराठे, निर्मला बाथरे एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के अन्तर्गत आज पंचायत मुख्यालय सिलारी एवं ऊटियाकिशोर में किया जावेगा। विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत सिलारी एवं ऊटियाकिशोर में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के सदस्यों द्वारा प्रन्दह सामुदायिक निर्माण कार्य जिनमें छह सीसी नाली निर्माण, एक मां की बागिया निर्माण, एक कचरा संग्रह भवन एक स्टाफ डेम जीर्णधार कार्य, एक डायनिंग टेबल निर्माण कार्य, पांच सीसी रोड निर्माण तथा हितग्राही मूलक कार्यों में चालीस प्रन्दह प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का सत्यापन सोमवार से मंगलवार तक ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया । इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि बारह लाख तीन हजार पांच सौ चौरानवे रुपए का व्यय किया गया था। वर्ष के दौरान 24 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 31 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में हाकम सिंह बानवंशी एमपी डब्ल्यू स्वास्थ्य विभाग एवं जन शिक्षक दिनेश कुमार सैनी को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षिका श्रीमती सरोज साहू एवं शिक्षक विष्णु प्रसाद लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती भागवती बाईं वर्मा, कमलेश कुमार सचिव मनीष शर्मा, फूलचंद शर्मा ग्राम रोजगार सहायक अजय वर्मा राजकुमार पटेल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

