

नर्मदापुरम / हरदा में हुए जघन्य लाठी चार्ज पर आगामी आंदोलन की बन रही है रुप रेखा पे चर्चा के लिए पधारे जीवन सिंह का नर्मदापुरम की मातृ शक्तियों ने अंजू राजपूत एवं आरती बेस के नेतृत्व में लक्ष्मण सिंह बेस के फार्म हाउस पर भव्य स्वागत किया। जिसमें महाराणा प्रताप की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं शहर के गणमान्य राजपूत वरिष्ठों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें नर्मदापुरम की करणी सेना परिवार की जिला मीडिया प्रभारी अंजू राजपूत द्वारा आगामी आंदोलन के लिए विजय तिलक कर प्रमुख को शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठों ने सभा को संबोधित कर अपना मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संचालन करणी सेना जिला अध्यक्ष विकास पवार द्वारा किया गया। मुख्य संबोधन में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह ने हरदा आंदोलन की 21 दिसंबर का दिन निर्धारित कर आंदोलन की दिशा एवं तैयारी पर चर्चा की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश सिंह बेस, रामू चौहान, जितेन्द्र राठौड़ लक्ष्मण सिंह बेस, पिल्लू राजपूत, शैलेंद्र सोलंकी, गोलू राजपूत, राजपूत समाज एवं मातृशक्ति सामाजिक गण की उपस्थिति रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

