
नर्मदापुरम / जीव दया और गौ रक्षा पर समर्पित इनरब्हील क्लब सदैव ही समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करता रहा है। इनरब्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि गौ रक्षा हमारा परम धर्म है। जुमेराती स्थित मां नर्मदा गौशाला में इनरब्हील क्लब के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गायों के उपचार हेतु मेडिकल किट प्रदान की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभासिंह भी उपस्थित रही। अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल और वंदना समैया ने जाकर गौशाला में जानकारी ली कि वहां पर कौन-कौन सी चीजों की आवश्यकता है। गौशाला के संचालक आयुष भट्ट, जय राजपूत और गोलू ने बताया कि खाने पीने की सामग्री तो बहुत आ जाती है, किंतु आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त गायों के उपचार हेतु दवाइयां की आवश्यकता सदैव रहती है। जानकारी मिलने पर इनरब्हील क्लव की सदस्याओ ने घायल गौवंश के लिए दवाइयां प्रदान की और आगे भी जो संभव हो सके, मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार, सचिव स्वाति कोषाध्यक्ष प्रीति मालवीय, डॉक्टर ममता सिंह चौहान और विजेता दुबे उपस्थित रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

