


नर्मदापुरम / इन दिनों सतपुड़ा के घने वन क्षेत्र रानीपुर, तवानगर सहित आसपास के इलाकों में वन्य प्राणियों का मूमेंट बढ़ गया हैं। आए दिन टाइगर, तेंदुए जैसे वन्य प्राणियों की रहवासी क्षेत्रों में चहलकदमी देखी जा रही है जिससे कारण आयुध निर्माणी क्षेत्र, पावर ग्रिड सहित आसपास के ग्रामीणजन भयभीत हैं। जिसे देखते हुए मंगलवार को सीसीएफ अशोक कुमार और डीएफओ मयंक गुर्जर के दिशा निर्देशन में एस डी ओ मानसिंह मरावी के मार्गदर्शन में दो रेंजों की वन विभाग की तीन टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में डेरा डाल दिया है। आयुध निर्माणी क्षेत्र में टाइगर ओर तेंदुए के दिखने के बाद वन विभाग ने आज रहवासी क्षेत्र ने पिंजरा लगा दिया है। तत्संबंध में एसडीओ सामान्य वनमण्डल मानसिंह मरावी ने बताया कि आयुध निर्माणी क्षेत्र से लगे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। रात में कोई भी बाहर न आए, कही जाय तो झुंड में जाए, साथ ही यह भी बताया कि एसटीआर की डॉग स्क्वाड की टीम को भी लगाया गया है। रानीपुर ओर धन्यवाद तिराहे, सहित आयुध निर्माणी क्षेत्र में वन विभाग की टीम को लगाया गया है। ज्ञात है कि कुछ दिनों पहले ही पावर ग्रिड में एक तेंदुए का शव मिला था और अन्य दो तेंदुए की ओर होने की सूचना ने वन विभाग की नींद उड़ा दी थी और पावर ग्रिड के रहवासियों को डर के साए में रहने को मजबूर कर दिया था। अब ये ही वन्य प्राणियों ने तवानगर ओर आयुध निर्माणी क्षेत्र में अपनी आमद दर्ज कराकर लोगों को भयभीत कर दिया। जिसके चलते वन विभाग की नींद उड़ गई है। दर्जनों वन कर्मचारियों को गश्ती सहित इन वन्य प्राणियों के रेस्क्यू करने में ड्यूटी लगा दी गई है। वन क्षेत्रों से बाहर निकल कर टाइगर ओर तेंदुए अब सड़कों ओर रहवासी क्षेत्रों में दिखाई देने लगे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

