

नर्मदापुरम / सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने हेतु उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत कला अकादमी के तत्वावधान में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा संभागीय लता मंगेश्कर सुगम संगीत प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन सुर-वाणी संगीत कला संस्थान, नर्मदापुरम् के संयोजन में दिनांक 23 सितम्बर 2025, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय तिलक भवन, सेठानी घाट, नर्मदापुरम् में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग क्रमश जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष हेतु निःशुल्क किया जा रहा है। आयु निर्धारण की तिथि 01 जनवरी 2025 होगी। प्रतियोगिता हेतु आवेदन पत्र एवं नियमावली रामसेवक शर्मा (9893530868), डॉ. नमन तिवारी (9425642644), आनंद नामदेव (9806668883), राम परसाई (9425622872) से प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21/09/2025, रविवार है। भरे हुए आवेदन पत्र की सॉफ्ट कॉपी ई मेल survani.sks@gmail.com पर भेज सकते हैं। जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार के रूप में क्रमशः रू. 10,000, 5,000 एवं 3,000 रूपये की राशि प्रदान की जावेगी। प्रतियोगी को न्यूनतम 5 वर्ष से मध्यप्रदेश में निवास का प्रमाण-पत्र सांसद, विधायक, पार्षद अथवा शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित कराकर प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।

