नर्मदा पुरम/कन्हैयालाल वर्मा/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला लघु उद्योग संघ द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन
पीयूष शर्मा जी का मध्यप्रदेश तैरांकी संघ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
आज जिला लघु उद्योग संघ द्वारा नर्मदापुरम के किशनपुर औद्योगिक क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व, उनकी दूरदर्शिता तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद करना एवं उनकी दी हुई प्रेरणा को उद्योग जगत में आत्मसात करना रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब माननीय पीयूष शर्मा जी को मध्यप्रदेश तैरांकी संघ के अध्यक्ष पद लगातार 8वी बार चयनित किए जाने पर नर्मदा पुरम के समस्त उद्योगपति एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हृदयपूर्वक स्वागत एवं सम्मानित किया।
जिला लघु उद्योग संघ के पदाधिकारीगण, उद्यमी समाज के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला लघु उद्योग संघ के संरक्षक श्री योगेश पांडे, श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री अरुण दीक्षित, अध्यक्ष श्री राम नवलानी, महासचिव गौरव सेठ,श्री घनश्याम आहूजा, श्री संजय रिछारिया, श्री महेश आहूजा, श्री अतुल गौर, श्री सत्यम तिवारी, श्री रमेश साहू, श्री जय आठवाणी श्री प्रेमचंद माखीजा ,श्री बाली मोहम्मद खान, श्री इमरान खान, प्रतिष्ठित सदस्य उद्योग प्रतिनिधि श्री अमित महाला,सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल चौबे श्री जगदीश साहू बायां वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री चंदन साहू रोहना युवा भाजपा नेता, वरिष्ठ समाजसेवी उदित द्विवेदी, रेड क्रॉस प्रभारी शेर सिंह बड़कुर, नगर अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, समाजसेवी अनिल साहू, संजय साहू , सरपंच कन्हैया लाल जी, कमल साहू, भवानी साहू, अंकित साहू ,गब्बर साहू भी विशेष आमंत्रित होकर शामिल हुए, जिन्होंने कार्यक्रम को सामाजिक एकता तथा व्यावसायिक सौहार्द्र का प्रतीक बनाया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव गौरव सेठ द्वारा किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री जी के योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रदेश व क्षेत्र के आर्थिक विकास में उद्योगपतियों की भूमिका तथा सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी विशेष चर्चा हुई।
समारोह में उपस्थित सभी उद्योगपति, नागरिक और पदाधिकारीगण ने मिलकर माननीय पीयूष शर्मा जी को उनके नए पद हेतु हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। आभार उद्बोधन श्री अजय वर्मा जी ने दिया।
यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्रीय उद्योग विकास व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूती प्रदान करने वाला प्रेरणादायक क्षण सिद्ध हुआ।
गौरव सेठ
महासचिव
जिला लघु उद्योग संघ

