

पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए एक सौ अठिहत्तर हितग्राही मूलक एवं उन्नतीस सामुदायिक कार्यों का तथा मध्य प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल योजना की अनुग्रह सहायता एवं आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-2023 में लाभांवित हितग्राही का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीना एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार बुधवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर कुमारी नसरीन खान, श्रीमती सविता मालवीय, श्रीमती मनोरमा सोनी एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी विशेष ग्राम सभा का आयोजन मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के अन्तर्गत आज पंचायत मुख्यालय हथवांस एवं खापरखेड़ा में किया जावेगा। विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत हथवांस एवं खापरखेड़ा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा उन्नतीस सामुदायिक कार्य जिनमें एक सामुदायिक चौऊदा सीसी रोड निर्माण कार्य, सात सीसी नाली निर्माण कार्य, एक नर्सरी निर्माण एक पुलिया निर्माण कार्य, दो रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य, एक चारागाह विकास निर्माण कार्य, एक पोषण वाटिका निर्माण कार्य, एक भूसा शोड निर्माण कार्य तथा एक पौधरोपण के कार्य तथा हितग्राही मूलक कार्यों में एक सौ अठिहत्तर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों का तथा एक मध्य प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना की आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि के लाभान्वित हितग्राही का सत्यापन सोमवार से बुधवार तक ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण किया गया । इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि बासठ लाख अठारह हजार छह सौ तेहित्तर रुपए का व्यय किया गया था। वर्ष के दौरान 152 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 55 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायक प्रबंधक श्रीमती समीक्षा शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं राजस्व विभाग के पटवारी राहुल बारीबा को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को शिक्षक राहुल पुरोहित दुर्गेश राय लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती प्रभा कोरी, सुलभ गोयदानी, सचिव दिलीप जायसवाल, प्रदीप पांडे, ग्राम रोजगार सहायक योगेश यादव, मूलचंद पाल तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

