

इटारसी / नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित माँगों को लेकर प्रदर्शन किया। मज़दूर सफाई संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश आर्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अब तक कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। कई सफाई कर्मियों को मात्र ₹6,000 से ₹7,000 तक वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों ने अपने बैंक स्टेटमेंट दिखाकर इसका प्रमाण भी दिया। कर्मचारियों ने स्पष्ट माँग रखी कि दिवाली से पहले सभी एरियर्स एवं लंबित भुगतान किए जाएँ। महेश आर्य ने चेतावनी दी कि अगर माँगें पूरी नहीं हुईं तो सभी कर्मचारी—एकजुट होकर हड़ताल पर चले जाएँगे। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

