


नर्मदापुरम / आज दिनांक 18/ 9/ 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र में शांति समिति की मीटिंग रखी गई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र रावत, अनुविभागी अधिकारी जितेंद्र पाठक, तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी, कंचन ठकुर थाना प्रभारी शहर कोतवाली, सौरभ पांडे थाना प्रभारी देहात, हॉकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, वार्ड पार्षद पत्रकार गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें डीजे की तेज आवाज को लेकर विसर्जन को लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई एवं आगामी त्यौहारों को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक प्रतिनिधि श्री यादव द्वारा बताया गया कि जो पूजन सामग्री नर्मदा जी में विसर्जन करते हैं वह नर्मदा जी में विसर्जन ना कर के नगर पालिका से गाड़ी आएगी और वह गाड़ी एकत्रित करके उसका उपयोग खाद बनाने में किया जायगा ।

