


सिवनी मालवा / गीता चित्र मंदिर सिवनी मालवा में आयोजित पंचदिवसीय रामकथा का समापन भावपूर्ण वातावरण में हुआ। कथा वाचनकर्ता दादाजी धूनी वाले तथा बम बम बाबा के शिष्य पं. विद्याधर शर्मा ने अंतिम दिवस में मनु–सतरूपा की कठोर तपस्या एवं उनकी प्रार्थना का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे रावण के अत्याचारों से त्रस्त होकर पृथ्वी एवं देवताओं ने भगवान विष्णु से रक्षा की गुहार लगाई। भगवान ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में अवतरित होकर अधर्म का नाश करेंगे तथा धर्म की स्थापना करेंगे। कथा में अयोध्या में महाराज दशरथ के यहां भगवान राम का जन्म तथा चारों भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ उनके अवतरण का भी वर्णन हुआ। अवध की महिमा का गान करते हुए पं. शर्मा ने बताया कि किस प्रकार देवता एवं ऋषिगण भगवान के दर्शन करने अयोध्या पधारे। इसी क्रम में भगवान शंकर भी अवध में भगवान राम के दर्शन हेतु पधारे और प्रभु के बालरूप का आनंद लिया। इस अवसर पर सोनालिका ट्रैक्टर एवं होंडा शोरूम के संचालक दीपक पालीवाल, तनुदीप पालीवाल तथा दिव्य पालीवाल आयोजक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं द्वारा कथा श्रवण हेतु अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। कथा का समापन भाव विभोर कर देने वाला रहा, जहां उपस्थित श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ भगवान राम के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करते रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

