


नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिले भर में चलाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि जिले के भाजपा के चौबीसों मंडलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न आयोजनों में ब्लड डोनेशन का सेवा कार्य भी किया जा रहा है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक महालहा ने बताया कि 17 सितम्बर को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में नर्मदापुरम नगर, नर्मदापुर, नर्मदापुरम ग्रामीण एवं 18 सितंबर को इटारसी, सोहागपुर विधानसभा के सेमरी हरचंद, सोहागपुर और शोभापुर मंडल में कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। अब तक लगभग 150 यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। ब्लड डोनेशन जिला टोली सदस्य गजेन्द्र चौहान ने बताया कि इटारसी नगर मंडल एवं लाइफ लाइन ब्लड सेंटर, इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में भी रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

