नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस में रबी फसल हेतु खाद (यूरिया एवं डीएपी) की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में आगामी माह में 25,000 मैट्रिक टन यूरिया एवं 55,000 मैट्रिक टन डीएपी, एनपीके एवं टीएसपी की पूर्ति, सोसायटी को 50%+10% खाद वितरण की व्यवस्था, इस सप्ताह जिले में 5 रैक यूरिया की आपूर्ति पर चर्चा हुई।
किसान की मूंग का भुगतान समय सीमा में करने हेतु चर्चा हुई
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री पीयूष शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, हमारे साथी श्री अनुराग तिवारी सहित उप संचालक कृषि श्री जे.आर. हेडाऊ, नजूल अधिकारी श्री
बी.के. रावत, उप पंजीयक सहकारिता समिति श्री शिवम मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी श्री देवेंद्र यादव एवं सहकारिता बैंक से श्री आनंद यादव उपस्थित रहे।

