

नर्मदापुरम / साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जीतेन्द्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में जिला नर्मदापुरम में अवैध शराब विक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिले में अवैध शराब विक्री कर रहे विक्रेताओं की पर पकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना देहात के स्टाफ के व्दारा दिनांक 18/09/2025 को आरोपी श्याम ठाकुर पिता गहू ठाकुर उम्र 40 साल निवासी प्लाट नंबर 12 नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम थाना देहात के मकान पर दबिश देकर मकान के अंदर से दो खाकी रंग के कार्टून में 94 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन के प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल का सीलबंद कीमत करीबन 6110/-रूपये, एक खाकी रंग के कार्टून में 33 क्वाटर ऑफीसर व्वाईस अग्रेजी शराब के प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल का कीमत करीबन 6460/-, एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में पावर 1000 की बियर की 42 बॉटल प्रत्येक वाटल, 500 एमएल की कीमत करीबन 5040/- रूपये, एक खाकी रंग के कार्टून में 8 पीएम स्पेशल अग्रेजी शराब के 23 क्वाटर प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल का कीमत करीबन 3910/- रूपये एवं 11 क्वाटर रॉयल स्टेग अग्रेजी शराब के प्रत्येक क्वाटर 180 एमएल का कीमत करीबन 2486/- रूपये, एक खाकी रंग के कार्टून में सिग्नेचर अग्रेजी शराब की 08 बाटल प्रत्येक वाटल 750 एमएल के कीमत करीबन 12,800/- रूपये एवं 02 बॉटल सथल स्टेज अग्रेजी शराब की प्रत्येक वॉटल 750 एमएल की कीमत करीवन 2080/- रूपये की उक्त अग्रेजी शराब एवं देशी मदिरा प्लेब की कुल मात्रा 58 लीटर 380 एमएल कुल कीमत करीबन 38,886/- रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 556-2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसी तारतम्य में चलाये गये अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्यवाही में दिनांक 17/09/2025 को अवैध शराब विक्रताओं की धरपकड हेतु टीम गठित कर अलग अलग स्थानो पर थाना देहात नर्मदापुरम के स्टाफ द्वारा आरोपी अजय जाटव पिता श्रीराम जाटव उम्र 18 साल ग्राम बुधवाड़ा के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 21 क्वाटर, आरोपी विशाल जाटव पिता वैजू जाटव उम्र 18 साल निवासी आदर्श नगर नर्मदापुरम के कब्जे से 22 क्वाटर, आरोपी मलाराम अहिरवार पिता सुपियार सिंह अहिरवार उम्र 35 साल निवासी लेड़िया बाजार नर्मदापुरम के कब्जे से 20 क्वाटर, आरोपी अजय कहार पिता संतोष कहार उम्र 22 साल निवासी आदर्श नगर नर्मदापुरम के कब्जे से कुल’ शराब 5.820 लीटर, आरोपिया माया बाई पति स्व. जितेन्द्र स्वीपर उम्र 35 साल निवासी आवास कालोनी नर्मदापुरम के कब्जे से देशी मदिया प्लेन 18 क्वाटर, आरोपी अर्पित उर्फ भोला पिता सुरेश गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी छोटी पहाड़िया के पास देहात नर्मदापुरम के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 36 क्वाटर, आरोपी अजीत पिता रामेश्वर मेहरा उम्र 27 साल निवासी जाम तमवरू माखननगर के कब्जे से 11 क्वाटर आफीसर व्वाईस के जप्त कर पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये है। इसी प्रकार अभियान के दो दिवस में ही थाना देहात में कुल 08 आरोपीयों से 31 लीटर 420 एमएल अवैध शराब कीमत लगभग 47,206 रुपये की जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई एवं सतत् कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में निरीक्षक सौरव पाण्डे थाना प्रभारी देहात, उपनिरीक्षक मोनिका गौर, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा, सउनि प्रधान आर. प्रदीप चौधरी, प्रधान आरक्षक जमनाप्रसाद, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा, कार्यवाहक प्रध्यन आरक्षक मनोज सोनी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रकाश पस्ते, का.वा. प्र.आर. नवीन दुबे, कार्यवाहक महिला प्रधान आरक्षक पदमा, आरक्षक तुलसी, आरक्षक आर. कपिल विश्वकर्मा, म.आर. शालिनी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक चालक संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

