


नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा कार्यक्रमों के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराने सौपा जिसमें उल्लेख किया कि गरबा कार्यक्रमों में केवल मर्यादित एवं धार्मिक गीत ही बजाए जाएं, अश्लील अथवा आपत्तिजनक गानों पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। सभी आयोजनों में मर्यादित ड्रेसकोड अनिवार्य किया जाए। प्रवेश के समय प्रत्येक व्यक्ति की फोटो पहचान पत्र (आईडी) की जांच अनिवार्य हो। प्रवेश से पूर्व सभी प्रतिभागियों को हिंदू परंपरा अनुसार तिलक लगाकर ही गरबा स्थल में प्रवेश दिया जाए। किसी भी प्रकार के गैर-हिंदू व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए, ताकि धार्मिक आयोजन की पवित्रता बनी रहे। आयोजन स्थल पर महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता समय-समय पर इन कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। यदि किसी आयोजन समिति द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं FIR दर्ज की करवाई की जाए। उपरोक्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे नवरात्रि पर्व की गरिमा एवं सांस्कृतिक पवित्रता सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला गोरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप दायमा, जिला सह गौरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक नितिन शर्मा, नगर सह संयोजक राहुल बड़कुल, नगर गोरक्षा प्रमुख चेतन रैकवार, राजकुमार गुवरेले, विक्रम पासी, रजनीश कुशवाहा, अभिषेक यादव, सचिन पासी, अभिषेक भाटी, निखिल तोमर, अनुराग तोमर, रोहित शर्मा, अनिल यादव एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

