

नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आज नर्मदापुरम जिले के ग्राम डोलरिया के ग्राम पंचायत स्थल पर ग्राम पंचायत एवं संस्था जिंदगी जनकल्याण शिक्षण समिति, श्री आनंदी-शंकर गौशाला डोलरिया द्वारा प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर अपने घर, गांव, गली, मोहल्ले को स्वच्छ रखने की स्वच्छता शपथ ली गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती राजपूत सहित संस्था के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि के रूप में राजेश साहू, सचिव कैलाश अहिरवार, रोजगार सहायक अभय साहू एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम के जनप्रतिनिधि के रूप में योगेंद्र राजपूत, दीपेंद्र भदौरिया, सत्य नारायण परिहार, जयराम सूर्य वंशी सहित सभी आंगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं।

