

नर्मदापुरम / अयोध्या वासी वैश्य समाज की सुषमा गुप्ता नगर में सामाजिक कार्यक्रम कर महिलाओं को एक सूत्र में बांधे हुए हैं। उनकी गतिविधियों को देखकर अयोध्या वासी वैश्य समाज की मध्य प्रांतीय सभा द्वारा उन्हें सामाजिक मंत्री पद का दायित्व सौपा हैं । गुरुवार को नगर समस्त सामाजिक बंधुओं द्वारा उनके निज निवास पर जाकर मोमेंटो और बुके दे कर सम्मानित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा मैं सदा समाज के लिए सभी के साथ मिलकर कर्तव्य निष्ठा एवं सत्यता के साथ हमेशा नर्मदापुरम् का नाम रोशन करती रहूंगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, वर्तमान अध्यक्ष राजू गुप्ता, सचिव अंकुर गुप्ता, माखननगर बाबई से वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ समाज सेवी संतोष गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, श्रीमती ज्योति एवं संतोषी गुप्ता उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

