

नर्मदापुरम / जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जो कि एन इ एस महाविद्यालय में आयोजित की गई थी। जिसमें शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। महाविद्यालय की यह सफलता प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज के मार्गदर्शन में, क्रीड़ा प्रभारी शिवाकांत मौर्य के नेतृत्व तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. हरिप्रकाश मिश्रा के कुशल प्रशिक्षण से संभव हो सकी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व विन जी जोसेफ, शुभम एवं विजय ने किया और शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए टीम को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

