

इटारसी / सेवा भारती मध्यभारत नर्मदापुरम द्वारा 20 सितंबर 2025, शनिवार को प्रातः 11 बजे से एक निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन श्रीमती गीता देवी सांवरिया हॉस्पिटल तहसील रोड इटारसी में होगा। श्रीमती गीता देवी सांवरिया हॉस्पिटल के संचालक सतीश सांवरिया ने बताया कि रक्तदान महादान है और किसी भी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इस शिविर में हर व्यक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर पुण्य अर्जित कर सकता है। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी रक्तदान श्रेष्ठ कार्य माना जाता है। इसलिए सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाएं। एक रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है, अतः सभी का सक्रिय सहयोग सराहनीय होगा।

