

नर्मदापुरम / ग्लोबल पार्क में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने भगवान की जीवन गाथा सुन आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। वृंदावन से पधारे भागवत आचार्य पंडित देवेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से पितृपक्ष के पावन अवसर पर चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत हरि चर्चा, पितृपक्ष में पितरों के निमित्त किया जाने वाला अनुष्ठान श्रीमद् भागवत है। इसी श्रीमद् भागवत के श्रवण मात्र से प्रेत योनि भी मुक्ति मिलती है। धुंधकारी जैसे आचरण वाले व्यक्ति में भी श्रीमद् भागवत श्रवण करने से भक्ति जागृत हो जाती है। किसान नेता केशव साहू ने बताया 7 दिन से चल रहे श्रीमद् भागवत हरि चर्चा भागवत आचार्य पंडित देवेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से स्थान ग्लोबल पार्क नर्मदापुरम में चल रही है। सप्तम दिवस में आसपास के समस्त श्रोताओं ने इस कथा को सुनकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह आयोजन मसानिया परिवार के द्वारा संपन्न हुआ।

