
इटारसी / वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई इटारसी द्वारा दिनाँक 19.09.25 दिन शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन श्रीमती अर्चना अग्रवाल के निवास पर किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट नवरात्रि में गरबा कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, सचिव श्रीमती डॉली गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजीता सोनी, सहसचिव श्रीमती वर्षा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रीना अग्रवाल, श्रीमती विनीता गर्ग, श्रीमती आशा भारद्वाज, श्रीमती रीना बंग, श्रीमती दमयन्ती सैनी, श्रीमती जय श्री महंत, श्रीमती वनिता अग्रवाल, श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

