

इटारसी / मुस्कान संस्था में आज विशेष क्षण देखने को मिला, जब नर्मदा परिक्रमा कर 1800 दिनों तक केवल नर्मदा जल पर जीवन जीने वाले दादा गुरु का आगमन हुआ। बच्चों ने पुष्प वर्षा कर व आत्मीय स्वागत किया, वहीं मनीष ठाकुर ने मित्रों के साथ मिलकर गुरुजी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दादा गुरु ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा “आप सब मन लगाकर पढ़ाई करें, सनातन धर्म का पालन करें। मैं पुनः आप सबसे मिलने आऊँगा।” गुरुजी के इस स्नेहिल मार्गदर्शन से बच्चों में उत्साह देखने को मिला। संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने इस अवसर पर मुस्कान संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था परिवार की ओर से ऋतु राजपूत, रानी राजपूत, नीलू नायक एवं संध्या जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

