


इटारसी / शनिवार को सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम द्वारा नगर इटारसी के श्रीमती गीता देवी सांवरिया हॉस्पिटल तहसील रोड पर प्रात: 11-बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भारती के इस आयोजन में सेवा भारती एवं युवाम सेवा भारती के सदस्यों का विशेष रूप से योगदान रहा। इस अवसर पर सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ( सांवरिया ) रक्तदान को लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि-रक्तदान महादान है, आपका रक्त आवश्यकता पड़ने पर किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचा सकता है, इसीलिए हमें समय-समय पर नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे हमारे शरीर की शुद्धि भी बनी रहती है, जब नया रक्त शरीर में निर्मित होता है उससे हमारे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक आशीष भदौरिया (मासाब) ने रक्तदान के अवसर पर कहा कि इस पावन पितृपक्ष में रक्तदान करने से हमारे पितृ अति प्रसन्न होते हैं, पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, एवं नियमित रूप से रक्तदान करने से हमारे शरीर में रक्त की शुद्धि बनी रहती है, इसलिए हमें नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर 17 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त दान दाताओं के नाम – आनंद वर्मा, तुषार कोठरी, निर्मल सिंह राजपूत, छविराज सोनी, तुषार, प्रकाश वर्मा, रश्मि गायकवाड़, आशीष भदौरिया,सोहन सिंह, देवेंद्र धुर्वे, दीपक,शिवांग, नीलेश, किशन, यमन, नितिन एवं राहुल बनर्जी ने रक्त दान किया। इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजेंद्र तोमर , सेवा भारती जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे जी, युवाम सेवा भारती नगर संयोजक तुषार कोठारी, देवेंद्र राठौर, गिरधारी चौरे, रमेश जगदेव, श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया, श्रीमती सरला लोट, सोनू मैना, युवाम सेवा भारती मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय, डॉली परदेशी, अनुष्का शर्मा एवं अन्य सेवा भारती के सदस्य, गणमान्य नागरिक, वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।

