
नर्मदापुरम / शनिवार दिनांक 20.09.25 को दोपहर 4 बजे से संघ कार्यालय सदर बाजार में सदस्यता अभियान को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला नर्मदापुरम की बैठक आहूत की गई । जिसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष माधव हरने, सचिव अजय वर्मा और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में नए कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन सदस्यता की गई साथ ही अर्थ की राशि भी एकत्रित की गई। जिन सदस्यों ने पूर्व में अर्थ की राशि जमा की थी, उनको पत्रिका का वितरण किया गया। बैठक में विगत माह के कार्यों की समीक्षा की गई । जिलाध्यक्ष माधव हर्णे ने बताया कि आगामी माह में multiplex एवं Cineplex में मनमाने रेट पर खाद्य सामग्री एवं बोतल बंद पानी विक्रय, धार्मिक नगरी घोषित नर्मदापुरम में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं आवारा पशुओं से आम ग्राहक/ जनमानस को जो समस्या उत्पन्न हो रही है उसके संबंध में प्रशासन को शीघ्रता से ज्ञापन दिया जाएगा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के द्वारा दिनांक 22.09.25 से संशोधित GST दरों के साथ सामग्री का विक्रय व्यापारियों के द्वारा किया जावे, इसकी मॉनिटरिंग के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। अंत मे सचिव अजय वर्मा ने सभी नये सदस्य गण और उपस्थित कार्यकर्ता गण का आभार व्यक्त किया ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

