


नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष बैतूल आदित्य शुक्ला, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजो मालवीय, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, सविता दीवान जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, ओम उपाध्याय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्धजन गोष्ठी में मुख्य वक्ता आदित्य बबल शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हमारा विचार सदैव नेशन फर्स्ट”रहा है। 1950 से विचार के आधार पर संगठन निरंतर राष्ट्रहित में काम कर रहा है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 से अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा धारा-370, तीन तलाक, जीएसटी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे निर्णयों ने देश की नई दिशा तय की है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक 27 देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्राप्त होना भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। संगोष्ठी में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत विषय जानकारी देते हुए कहा आत्मनिर्भर भारत से देश और अधिक सक्षम होगा और 2047 में भारत विश्व पटल पर सशक्त, सक्षम और समृद्ध राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने प्रबुद्धजन गोष्ठी में संबोधित करते कहा कि मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को व्यवहारिक धरातल पर उतार कर देश को एक नए युग की ओर अग्रसर किया है। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है और कार्यकर्ताओं को सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें नर्मदापुरम जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही मंडल स्तर पर भी रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्य निरंतर किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 25 सितम्बर को भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। साथ ही 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक जिले भर में स्वच्छता अभियान लगातार चलता रहेगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा आज़ादी के बाद हिंदुस्तान में कई नेता राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बने परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने जन्मदिवस को सेवा के रूप में समर्पित किया। आज उनका जन्मदिन 17 सितम्बर एक उत्सव नहीं बल्कि सेवा का संदेश बन गया है। जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने कहा था मैं प्रधानमंत्री नहीं, आपका सेवक हूँ। यही भावना उनके जन्मदिवस पर दिखती है। पूर्व में जितने भी नेताओं ने अपने जन्मदिन मनाए वे किसी न किसी रूप में अलग रूप में दर्ज हुए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में समर्पित कर देशवासियों के लिए सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रसन्ना हर्णे एवं आभार मुकेश चंद्र मैना ने माना। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी उद्योग, शिक्षा, कृषि, विज्ञान और समाज सेवा से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमियों, शिक्षाविद, डॉक्टर, एडवोकेट, इंजीनियर, सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

