
नर्मदापुरम / शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। नवरात्र के लिए धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में तैयारी की जा रही है। देवी दर्शन उत्सव समिति राजा मोहल्ला में इस नवरात्र को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समिति ने 11 दिनों तक महिला एवं बच्चों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करने का निर्णय लिया है। समिति पदाधिकारी ने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों से तथा मातृशक्ति से इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।
राजा मोहल्ले में आयोजित 10 दिवसीय नवरात्री महोत्सव के दौरान मातृशक्ति प्रत्येक दिन एक विशेष रंग और प्रांत की पोशाक में नजर आएंगी। प्रथम दिन महिला ओं का ड्रेस कोड लाइट पिंक रहेगा तो 23 सितम्बर को लहरिया, 24 को डार्क ग्रीन, 25 को पीला, 26 को रानी, 27 को चुनरी, 28 को बनारसी, 29 को गरबा लूक, 30 को पोशाक, 1 अक्टूबर 25 को लाल, 2 अक्टूबर को ओरेंज तथा 3 अक्टूबर विसर्जन वाले दिन मराठी लूक में महिलाएं रहेगी। 18 भुजाओं वाली महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के दरबार के सामने आयोजन होगे। 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए दो ग्रुप बनाये गए है। 5 से 10 तक का एक ग्रुप और 11 से 15 तक का दूसरा ग्रुप रहेगा। प्रतिमा स्थापना के दूसरे दिन 23-24 सितम्बर को गेम्स, 25 को हरेराम कीर्तन, 26 को नवरात्री फेशन शो बच्चों के लिए, 27 को बेस्ट डांस जोड़ी बच्चों के लिए, 28 को जगराता माता का, 29 को गरबा नाइट, 30 को महाआरती पुरस्कार वितरण, 1 अक्टूबर को हवन, 2 अक्टूबर को भंडारा और छप्पन भोग तथा 3 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

