

नर्मदापुरम / भारत आज 21 वी सदी में अर्थव्यवस्था में दूसरे देशों से आगे है लेकिन एक कड़वा सच ये भी की भारत के करोडों लोग आज भी बुनियादी साक्षरता एवं महत्वपूर्ण जीवन कौशलो से वंचित हैं। शिक्षा के बिना व्यक्ति ना ही स्वयं का विकास कर सकता है ना ही समाज का, शिक्षित समाज ही विकसित देश का निर्माण कर सकता है। इसी अवधारणा के तहत केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर शनिवार को केसला विकास खंड के 7 जन शिक्षा केंद्रों में परीक्षा संचालित की गई। जिसमें 1267 पुरुष एवं 1506 महिला कुल 2773 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहा। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन की मॉनीटरिंग बी आर सी श्रीमति रत्ना सोनिया, बी ए सी श्री गणेश धुर्वे, विकास खंड केसला साक्षरता सह समन्वयक श्रीमति सुषमा मौर्य ने सामजिक चेतना केंद्र कीरतपुर, गोमतीपुरा एवं धांसई पहुंच कर मॉनीटरिंग की, परीक्षाएं सुव्यवस्थित संचालित पाई गई। परीक्षा के विधि वत संचालन के लिए जन शिक्षा केंद्र केसला में प्रदीप सिंह, चरण सिंह अहिरवार, सूखतवा में रामेश्वर काजले, प्रद्युम्न मिश्रा, गज़पुर में अमित तिवारी, नरेश अहिरवार, प्रवीण यादव, दिलीप यादव, सेमरी खुर्द में मुकेश सेन, जगत गौर, सुशील मिश्रा, पथरोटा में शालीन दास, इम्तियाज खान, रामविलास मालवीय, ज़मानी में राजकुमार बघेल, रंजना ब्रम्हणे, अनिल गालर, साधपुरा में राम सुरेश चौहान, निगम ने अपने अपने जन शिक्षा केंद्रों के सामाजिक चेतना केंद्रों का अवलोकन किया। परीक्षा के संपूर्ण संचालन जनपद शिक्षा केंद्र केसला में बने कंट्रोल रूम प्रभारी गणेश धुर्वे बी ए सी, कंट्रोल रूम सहायक प्रभारी श्रीमति सुषमा मौर्य साक्षरता समन्वयक, राजेश चंदेले डाटा एंट्री ऑपरेटर, रामदास सिमैया, राजेंद्र चौधरी सहायक दल के द्वारा किया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

