

नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 17 सितम्बर 2025 से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पौधरोपण अभियान का शुभारंभ चेयरमैन अरुण शर्मा, सचिव डॉ. हर्शल काबरा ने की तथा संयोजन का दायित्व डॉ. प्रिंस जैन ने निभाया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ समाज की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
चेयरमैन अरुण शर्मा ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में सचिव डॉ हर्शल काबरा ने युवाओं से अपील की कि वे पर्यावरण बचाने के इस अभियान को जनांदोलन का रूप दें। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं रेड क्रॉस टीम से मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. राजेश महेश्वरी, श्रीमती नीरजा फौजदार, गौरव सेठ, शेरसिंह बड़कुर,असरार उलगनी, डॉ. संजय भार्गव, डॉ. कमलेश शुक्ला, डॉ. हरिमोहन लवंशी, रवि शंकर मिश्रा, प्रेम असवार, राजेश यादव, गुलाब यादव, लक्ष्मी नारायण चौहान, सतीश मेहरा आदि ने सक्रिय सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया।

