
सोहागपुर / आज दिनांक 22.9.2025 दिन सोमवार से प्रारंभ होने वाले नवदुर्गा उत्सव शारदीय नवरात्र में श्रद्धालू बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों के साथ पैदल थाना के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सलकनपुर देवी धाम दर्शन हेतु जाते हैं, पैदल जाने वाले श्रद्धालु जन सुगमता से अपनी पैदल यात्रा कर सकें इस हेतु पुलिस हेतु यातायात व्यवस्था एवं उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसा प्रयास है श्रद्धालुओं को भी आवश्यक समझाएं दी जा रही है कि बायें चलें एवं रोड के किनारे चलें, बड़े वाहन चालक, भारी वाहन दो पहिया चार पहिया वाहन चालक विशेष सतर्कता से वाहन चलाएं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह श्रद्धालुओं के रुकने ठहरने अल्प विश्राम के लिए आमजन के द्वारा टेंट लगाकर भोजन, फलाहार, चाय, नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है जो सराहनीय है। श्रद्धालुओं को बताया गया है कि किसी भी प्रकार की मदद सहायता के लिए थाना सोहागपुर के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 7587619471 अथवा पुलिस सहायता वाहन 112 पर कॉल कर सकते हैं।

