

इटारसी / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार नर्मदापरम संभाग के जिला अध्यक्षों को 30 सितंबर तक ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों का नाम पी सी सी भेजने होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि तय समय अनुसार 30 सितंबर तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे नर्मदापुरम जिले के समस्त ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों के नाम की सूची फाइनल कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज देंगे। जो भी सम्मानित कांग्रेसजन ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष के लिये आवेदन चाहते हैं, वह जिला कार्यालय में 27 सितंबर तक अपना आवेदन एवं बायोडाटा दे सकते हैं।

