


नर्मदापुरम / 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम बुधवाडा में श्रमदान एवं जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जोत्सना खरे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज उत्थान के संदेशों को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा प्राध्यापकगण की सक्रिय भागीदारी रही। श्रमदान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि की सराहना ग्रामवासियों ने भी की और स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

